फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धान की रोपाई की तैयारी तेज हो गई है। कृषि विभाग की ओर से खरीफ सीजन की खेती के साथ ही धान की रोपाई का रकबा भी तय कर दिया गया है। 45 हजार 443 हेक्टेयर में खरीफ की खेती होगी। इसमें 29 हजार हेक्टेयर में अकेले इस बार धान की रोपाई की जाएगी। धान के उत्पादन का लक्ष्य 92 हजार एमटी रखा गया है। इसके अलावा नौ हजार हेक्टेयर में बाजरा, साढ़े चार हजार हेक्टेयर में अरहर की खेती का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के लिए अनुदानित धान का बीज भी आ चुका है, जिसका वितरण राजकीय कृषि भंडारों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल एक लाख 87 हजार किसान पंजीकृत हैं। करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर से इस साल 45 हजार 443 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती होनी है। इसमें 29 हजार 304 हेक्टेयर में धान, 665 हेक्टेयर में मक्का, 926 हेक्टेयर में ज्वार, 9114 हेक्टेयर में बाजरा, 784 हेक्टेयर में उर्द, 22 हेक्टेयर में मूंग, 4448 हेक्टेयर में अरहर और 189 हेक्टेयर में तिलहन की खेती का लक्ष्य रखा गया है। खेती करने का लक्ष्य पूरा हो सके, इसके लिए विभाग भी तैयारी कर चुका है। विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर धान और उर्द का बीज मंगा लिया है। राजकीय कृषि भंडार के माध्यम से पंजीकृत किसानों को बीज का वितरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में धान की रोपाई 27 हजार हेक्टेयर में करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मानसून मेहरबान हुआ तो किसानों ने करीब 35 से 38 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई कर दी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 92 हजार 295 एमटी धान के पैदावार का लक्ष्य तय किया गया है। इसी तरह सात हजार एमटी बाजरा और छह हजार एमटी अरहर के पैदावार की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें