फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा माल वाहक,मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। सोमवार की सुबह जंगीगंज-सेमराध मार्ग स्थित होलईपुर के पास मालवाहक पलट जाने से शहनवाज (5) पुत्र राजू अली निवासी इनारगांव की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक जायरीन घायल हो गए। सीएचसी डीघ में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों में मजीदुल बेगम (57), नगीना (32), शब्बीर (8), फोटो देवी (20), अख्तर (8), सलमा बेगम (36) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ऊंज थानाक्षेत्र के सूफीनगर-गोधना गांव में रविवार की रात संपन्न हुए सूफीबाबा के उर्स में शिरकत करने के लिए कोइरौना थाना अंतर्गत इनारगांव से जायरीन मालवाहक पर सवार होकर पहुंचे थे। उर्स के समापन और नियाज-फातिहा के बाद सोमवार को वह पुन: उसी वाहन से घर लौट रहे थे। होलईपुर गांव के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे मालवाहक अनियंत्रित होकर सेमराध मार्ग के किनारे पलट गया। इसके बाद चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। जब तक लोग बीचबचाव का प्रयास करते तब तक मासूम शहनवाज दम तोड़ चुका था। गंभीर चोट लगने के कारण छह सवार कराह रहे थे। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी डीघ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें