फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई विधायक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मतदान के दिन गत 12 मई को औराई क्षेत्र के लक्ष्मणा बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में चार्जशीट फाइल कर कोर्ट में भेज दिया है। अब इस मामले का निपटारा न्यायालय में होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 12 मई को भदोही लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान औराई क्षेत्र के लक्ष्मणा बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी राधेश्याम को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। पीठासीन अधिकारी ने भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर पर बूथ में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पुलिस कप्तान राजेश एस के अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए थे। चुनाव आयोग ने इस प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए सख्ती से निपटने का निर्देश दिया था। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी के बयान के आधार पर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच पीठासीन अधिकारी की ओर से अधिकारियों को शपथ पत्र देकर बताया गया कि उन्होंने औराई विधायक को बूथ में नहीं देखा। साथ में मौजूद तीन अन्य मतदान अधिकारियों ने भी इस आशय का शपथ पत्र दिया था। इससे प्रकरण में विरोधाभास उत्पन्न होने लगा। पुलिस ने यह कहकर हलफनामा लेने से इनकार कर दिया था कि हलफनामा लेना कोर्ट का काम है। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में औराई विधायक पर चार्जशीट फाइल कर कोर्ट में भेज दिया। इससे जिले के सियासी जगत में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि अब विधायक को कोर्ट में निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें