गोपीगंज। भदोही जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. श्यामधर मिश्र की जयंती 26 मई रविवार को श्यामधर स्मारक कठौता में ग्रामीण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। आयोजन पं. श्यामधर मिश्र डेवलपमेंट फाउंडेशन, पूर्वांचल राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद श्यामधर मिश्रा की ओर से किया जाएगा। विनोद श्यामधर ने बताया कि पंडित जी ने अपने मंत्रित्व काल में किसानों की समस्याओं को देखते हुए मिर्जापुर-भदोही लोकसभा क्षेत्र में 750 से अधिक राजकीय नलकूपों और चीनी मिल औराई की स्थापना कराई थी। उनकी जयंती पर गरीब परिवारों में अन्न वितरण के लिए शनिवार को दर्जनभर से अधिक गांवों का भ्रमण कर गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया।