गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज स्थित सिंचाई कालोनी-नहर विभाग के प्रथम उपखंड जेई उत्तम कुमार ने शनिवार को अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में लगी रही।
तहरीर के मुताबिक कालोनी में घुस कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कार्यालय का ताला तोड़कर सामान क्षतिग्रस्त करने और रात के समय भवनों में लगे खिड़की व दरवाजे को काटकर उठा ले जाने का आरोप किशुनदेवपर-राधा स्वामी धाम निवासी दो लोगों पर मढ़ा है। साथ ही यह आरोप लगाया कि कार्यालयीय समय में पशुओं को छोड़कर नुकसान पहुंचाना प्रतिदिन काम है। जबकि धमकी भरे शब्द और आपत्तिजनक चित्र बनाकर दीवारों की शोभा बिगाड़ी जा रही है।