फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना फर्ज निभाना है, वोट जरूर देने जाना है

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से मंगलवार को खमरिया स्थित मनवीर कुटिया पर मतदाता जन जागरण सभा आयोजित की गई। इस दौरान प्रवासी भारतीय रमेश भाई ने आचार्य और कार्यकर्ताओं से मतदान करने के लिए अपील की। एक अच्छे राष्ट्र निर्माण और प्रतिनिधि के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जनसभा में एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डोनर रमेश भाई ने एकल विद्यालय के आचार्य और कार्यकर्ताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा जो विकास को महत्व देगा, हम उसी को अपना वोट करेंगे। अपना फर्ज निभाना है, वोट देने जाना है। देश के विकास और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले नेतृत्व को वोट करें। पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग के संगठन मंत्री संजीत जी ने कार्यकर्ताओं को मतदान में शत प्रतिशत हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान दीनानाथ बरनवाल, गोविंद मुरारी, देवनारायण, ज्योति नारायण, रीता, गेना, रतन लाल, माला, राजेश्वरी, शेषमणि आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें