ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के तहत बुधवार को 100 गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। नगर की उमा गैस एजेंसी पर आयोजित कनेक्शन वितरण समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह के हाथों महिलाओं को कनेक्शन के साथ चूल्हा और अन्य सामान दिए गए।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना ने गरीबों की जिंदगी आसान कर दी है। प्रतिष्ठान की संचालिका अनीता मिश्रा और प्रबंधक अरुण मिश्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आनंद मिश्रा ने अतिथियों और उपभोक्ताओं का स्वागत किया। सांसद के हाथों ललिता देवी, रिंकी मालवीय, गेंदा देवी, जाफर निशा, दुखनी, निर्मला, शीला देवी, सीमा देवी, श्यामा सिंह, सीता देवी आदि समेत 100 लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर संतोष पांडेय, शैलेंद्र दुबे, वशिष्ठ मालवीय आदि मौजूद रहे।