भदोही। नईबाजार स्थित स्वामी विवेकानंद चौराहा और रजपुरा चौराहे पर निर्मित शहीद चौक का बुधवार को लोकार्पण कर दिया गया। अलग अलग हुए समारोह में नगर के सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने फीता काट कर दोनों चौराहों का लोकार्पण किया।
दोपहर 12 बजे स्वामी विवेनांद चौराहे का लोकार्पण हुआ। यहां सांसद विरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतवर्ष के प्रेरणा के श्रोत हैं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यह प्रतिमा युवाओं में जोश भरने के लिए काफी है। उधर रजपूरा चौराहे के शहीद चौक पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलवामा के शहीदों को समर्पित करते हुए कहा कि यह चौराहा भदोही का प्रमुख चौराहा है। यहां आते जाते सह चौक हम सबको राष्ट्र के शहीदों की याद ताजा कराता रहेगा।
दोनों ही चौराहों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को दी गई थी। वहां मौजूद बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि दोनों चौराहों के सुंदरीकरण पर 24 लाख की लागत आई है। सभासद करुणाशंकर दूबे ने स्वामी जी की प्रतिमा को शीशे से घेरेबंदी कर सुरक्षित करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मिठाई लाल दूबे, हाजी अब्दुल हादी, पीयूष बरनवाल, शैलेंद्र दूबे, सत्यशील जायसवाल, डा.विनोद सोनकर, लालता सोनकर, ओपी पांडेय, प्रिंस गुप्ता, कामता चौरसिया, परमानंद मौर्य, अमित जायसवाल, विनय उमर, दिलीप दूबे, विनीत बरनवाल, सर्वेश पाल, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय दूबे, दया मौर्य उपस्थित रहे।