फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर पर किया स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित संविदा स्वास्थ्य कर्मियों-आशा बहनों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर हंगामा किया। करीब 15 दिनों से जिला मुख्यालय पर धरना देकर आवाज बुलंद करने वाली स्वास्थ्य कर्मी अचानक उग्र हो गई। शासन पर लगातार उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना शनिवार को 15वें दिन भी चला। सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक और आशा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी। दोपहर बाद सभी सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की ओर से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सभी जायज मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया था। चुनाव बाद से आज तक फिर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार बनने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई। उन्होंने कहा कि समान कार्य और समान वेतन सहित स्थाईकरण, विशिष्ट सेवा नीति बनाने सहित आशा कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय देने आदि की मांग की जा रही है लेकिन सत्ता में आते ही सरकार सारे वादे भूल चुकी है। आशा कर्मी संघ की जिलाध्यक्ष साजिदा बेगम ने कहा कि सरकार संविदा कर्मियों और आशाओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक खियाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें