ंज/सुरियावां। ज्ञानपुर विकास खंड के अकोढ़ा स्थित सरस्वती संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय परिसर में शनिवार को पुस्तकायल भवन का लोकार्पण भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चहुंमुखी विकास किया। कहा कि संस्कृत भाषा हमारी देश की पहचान है इसे कायम रखने के लिए सबको एक होना पड़ेगा। असभ्यता के कारण ही समाज टूट रहा है। आचार्य और विद्वान ऋषियों ने भारतीय संस्कृति को संजोने के लिए कड़ी मेहनत की है। मौके पर प्रबंधक रमेश त्रिपाठी, हरि प्रकाश शास्त्री, रामसागर पाल, अर्चना दीक्षित, अशोक कुमार बिंद, विजय बहादुर सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजकरन यादव, राजेश त्रिपाठी, हितेश पाठक, रामा सिंह, विनोद जायसवाल आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, घनश्याम दूबे महाविद्यालय एवं सेवाश्रम इंटर कॉलेज में सांसद वीरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। सांसद ने महाविद्यालय और इंटर कॉलेज को एक-एक हाल बनवाने के लि पांच-पांच लाख दिया। मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, अजय पांडेय, महेंद्र पांडेय, बृजेश सिंह, नागेंद्र उपाध्याय, आशीष आदि रहे।