फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी का निर्माण अधर में लटकने से आवागमन में हो रही है दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के आनंद नगर रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अधर में लटक गया है। 70
विज्ञापन

प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य हो जाने के बाद भी आरओबी का निर्माण पूरा न होना आवागमन में दुश्वारी का रूप ले चुका है। आरओबी के दायरे में आने वाले दूकानदार तो परेशान हैं कि आने जाने वाले वाहन स्वामियों का कहना है कि इससे अच्छा तो पहले वाली स्थिति थी। लोगों का कहना है कि सरकार इसके आड़े आ रही परेशानियों को दूर कर जल्द काम आगे बढ़ाए।
प्रमुख चिकित्सक डा.एसपी गुप्ता ने कहा कि आरओबी चौरी रोड जाएगा या लिप्पन तिराहे की ओर इसको लेकर कुछ विवाद की स्थिति सुनने को मिली थी। हलांकि चाहे जिधर जाए सरकार इसे शीघ्र पूरा करे क्योंक ि70 प्रतिशत तक बन जाने के बाद अब इससे समस्याएं बढ़ रही हैं। मोटर पार्ट्स विक्रेता वारिस खां ने कहा कि हम लोग तो मझधार में फंस गए हैं। जाम की समस्या और आवागमन में परेशानी से वाहन स्वामी इधर से जाना भी पसंद नहीं करते जिससे हमारी दूकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्रीनाथ सेठ ने कहा कि हम लोग कहीं के न रह गए। हमारा दोनो ओर से नुकसान हो रहा है। यदि आरओबी न बनाने की मंशा हो तो सरकार सर्विस लेन को ही ठीक करा दे ताकि वाहन सुगमता से आ जा सकें। कहा कि सर्विस लेन पर ही विद्युत खंभों से आवागमन बाधित हो रहा है। सीए केपी दूबे ने कहा कि आरओबी जब तक नहीं बन जाता तब तक के लिए इतना किया जा सकता है कि आवामगन के लिए सड़क को ठीक करा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें