फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्ष बाद हो रहा है किसी राज्यपाल का आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक के बुधवार, 25 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है। बीस वर्ष बाद प्रदेश के किसी राज्यपाल का भदोही आगमन हो रहा है। वर्ष 1997 में तत्कालीन दिवंगत राज्यपाल, रोमेश भंडारी नगर स्थित एमए समद इंटर कालेज के कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। तब अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के कालीन भवन में निर्यातकों को संबोधित किया था। उनके आगमन को लेकर आमजन काफी उत्साहित हैं और लोगों को लग रहा है कि उनके आगमन मात्र से भदोही के विकास की ओर सरकार का ध्यान जाएगा।
एकमा कोषाध्यक्ष अशफाक अहमद अंसारी ने बताया कि 20 बरस के बाद प्रदेश के राज्यपाल का भदोही आगमन होगा। इससे पूर्व 3 नवंबर 1997 को दिवंगत राज्यपाल रोमेश भंडारी एमए समद कालेज और एकमा के कार्यक्रम में भाग लेने भदोही आए थे। कोषाध्यक्ष ने कहा कि महामहिम भदोही आ रहे हों तो उन्हें भारतीय कालीन उद्योग और परंपरा के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना जाना जरूरी है। कहा यह अच्छा संयोग है कि 20 वर्ष पूर्व जब तत्कालीन राज्यपाल आए थे तो वे उसी कालीन भवन में निर्यातकों से रूबरु हुए थे जहां महामहिम राज्यपाल राम नाईक का कार्यक्रम रखा गया है। डीएम विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल ने हेलीपैड के लिए श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज ग्राउंड का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशासन उनके दोनो कार्यक्रमों में मौजूद रहने वाले लोगों के नाम को अंतिम रूप देकर सूची भी तैयार कर रहा है ताकि उन्हें पास जारी किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल की सुरक्षा की दृष्टि से रविवार की शाम एकमा के कालीन भवन जाकर सुरक्षा इंतजाम तय किए। कालीन निर्यातकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम से पूर्व ही लोग अपना अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे ताकि कोई दिक्कत न हो। उधर, आमजन राज्यपाल के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि राज्यपाल के आगमन भर ही प्रदेश सरकार का ध्यान भदोही पर केंद्रित हो जाएगा। जो शहर के विकास के लिहाज से बड़ा काम होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

राज्यपाल का कार्यक्रम
भदोही। राज्यपाल राम नाइक के भदोही कार्यक्रम का प्रोटोकाल जारी हो गया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने उनका कार्यक्रम जारी किया। -
सुबह 9.40 बजे नेशनल इंटर कालेज में हेलीकाप्टर से आगमन।
सुबह 9.45 बजे एकमा के कालीन भवन के लिए प्रस्थान।
सुबह 10 बजे से 10.40 तक कालीन निर्यातकों को संबोधन।
सुबह 10.45 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान।
सुबह 11 बजे से 12.05 बजे तक विश्व शांति भवन का उद्घाटन कार्यक्रम और संबोधन।
दोपहर 12.05 बजे हेलीकाप्टर से वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें