फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 शिक्षक, शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 35 शिक्षक और शिक्षामित्र विद्यालयों से गायब मिले। इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।
शिक्षामित्रों के आंदोलन से परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। शिक्षामित्रों की उपस्थिति परखने के लिए शासन ने विद्यालयोें का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसी के तहत जिले के सभी छह ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 35 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। साथ ही अन्य खामियां भी पाई गई। अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को सुधार लाने की चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा। निरीक्षण में औराई ब्लाक में एक, अभोली ब्लाक में दो तथा अन्य ब्लाकों में 33 शिक्षक, शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। खंड शिक्षाधिकारी औराई अरविंद पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय मेघीपुर, नुआंव, विठ्ठलपुर, रामापुर, फौदीपुर, बंदीपट्टी, नेवादा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर, नेवादा का निरीक्षण किया। अन्य शिक्षाधिकारियों ने भी विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में हड़कंप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। 35 शिक्षामित्र और शिक्षक विद्यालयों से गैरहाजिर मिले। इन सभी का वेतन रोक दिया जाएगा। - प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीएसए भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें