दुर्गागंज (भदोही)। सीएम के फरमान के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। अभोली और मिश्राइनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांव में पिछले एक सप्ताह से अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार मच गया है। कई किश्तों में मात्र चार घंटे ही बिजली आ रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। वहीं कटौती बंद न होने पर किसान यूनियन ने विभाग के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। चेतावनी दी कि 15 जुलाई को सीएम कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पत्र देंगे।
सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण अंचलों में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था। करीब तीन माह गुजरने के बाद भी ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पा रही है। मिश्राइनपुर, अभोली स्थित विद्युत फीडर से जुड़े 50 से अधिक गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। दोनों केंद्रों को भदोही उपकेंद्र से बिजली मिलती है। उसी तरह से करियावं उपकेंद्र को भी बिजली जाती है। ऐसे में इस रूट पर लोड अधिक बढ़ जाता है, जर्जर तारों के चलते फाल्ट की समस्या आती रहती है। ऐसे में इलाके के 50 गांव की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है। रात्रि में बिजली किसी दिन आ ती है और किसी दिन में नहीं। वहीं दिन में कई खंड में चार घंटे तक बिजली मिलती है। कारण, ब्रेक डाउन, फाल्ट आदि के चलते होने वाली समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी होती है। इसको लेकर विभाग के किसानों, ग्रामीणों ने कई बार विभाग को अवगत कराया लेकिन उनकी बात को अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते क्षेत्र के भानीपुर, धनऊपुर, पांडेपुर, बजापट्टी, प्रयागपुर, महुवरिया, कुढ़वां, कठार, तुलसीपुर, शेरपुर, चिं रनजीवपुर, गोपलहां, बीरापुर, मिश्राइनपुर, गौरा आदि गांव के लोग परेशा न है। भारतीय किसान यूनियन ने 15 जुलाई को सीएम को ज्ञापन देने की चेेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता चंद्रबली ने कहा कि आपूर्ति में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। कई जर्जर उपकरण के चलते आपूर्ति बाधित होती है।