जिले के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र में रविवार को कड़ी सुरक्षा में अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा हुई।
अटल आवासीय विद्यालय गुरुमुरा सोनभद्र में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
परीक्षा केंद्र पर बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान कक्षा छह में प्रवेश के लिए 84 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 76 छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर परीक्षा दी। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश कि लिए 76 ने आवेदन किए थे। जिसमें 74 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा की पारदर्शिता पूरी तरह से बनी रहे, केंद्र व्यवस्थापक संग अन्य अधिकारी भी केंद्र पर तैनात रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुुमान ने बताया कि दोनों कक्षाओं में आवेदन किए 160 के सापेक्ष 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।