डीएम को ज्ञापन देकर अभ्यर्थियों की नियुक्ति अविलंब कराने की मांग की। चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर नियुक्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रूलाल चंद्राकर ने कहा कि गत आठ साल से सफाइकर्मी अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व सपा के जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया लेकिन सरकार बनने के बाद उन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी दो माह बीत गए लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासन की ओर से कोई फैसला नहीं किया गया। चंद्रूलाल ने कहा कि डीएम ने कहा कि कुछ दिन और शांति बनाएं शासन से वार्ता की जा रही है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यालय पर सफाई करते हुए या मर जाएंगे अन्यथा न्याय पाएंगे। इस मौके पर लाल साहेब यादव, बसंतलाल मौर्य, हरिश्चंद्र बिंद, श्याम बहादुर, ओम प्रकाश मौर्य, शिव बहादुर प्रजापति, प्रेमशंकर पटेल, वीर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।