फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समाधान दिवस में आईं 142 शिकायतें, निपटारा सिर्फ 19 का

विज्ञापन
ज्ञानपुर में आयोजित तहसील दिवस पर अपनी फरियाद करते लोग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर तहसील में डीएम शैलेष कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। तीनों तहसीलों में 142 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 19 का निपटारा किया गया। बाकी 123 शिकायतों के निपटारे के लिए टीम गठित की गई। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं की संतोषजनक आख्या प्राप्त नहीं हो रही है। इसके कारण मामलों को पुनः विस्तार से जांच के लिए अधिकारियों को वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों को छोड़कर बाकी शिकायतों का निस्तारण आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच एवं तथ्यों के आधार पर किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को एआई टूल्स के माध्यम से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण ड्राफ्टिंग तैयार करने के निर्देश दिए। सभी एडीओ पंचायत, तहसील के लेखपालों एवं संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशील बनाते हुए रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने की हिदायत दी। ताकि जांच की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। तहसील में कुल 42 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान आदि रहे। भदोही तहसील में एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शिकायतें सुनीं। यहां आए 36 शिकायतों में से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी, तहसीलदार राहुल मिश्रा, एसडीओ एसपी पटेल आदि मौजूद रहे। औराई तहसील में 64 शिकायतें आईं। जिसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें