फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। सुबह से शाम तक आसमान में बादलों की दस्तक और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 45 से घटकर 40 से 41 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने से सूरज की तल्ख किरणें लोगों को परेशान कर दी थी। गर्मी और लू के थपेड़ों से हर लोग परेशान दिख रहे थे।
शुक्रवार की रात से मौसम फिर बदला। शनिवार को भोर से ही आसमान में बादलों की आमद बढ़ने से सूरज की झुलसाती किरणें शांत दिखी। दोपहर चार बजे तक बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान 45 डिग्री से घटकर 40 से 41 पर आ गया। बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस और गर्मी से फौरी राहत मिली। ज्ञानपुर नगर के राजेश कुमार, पंकज व चंद्रमोहन ने बताया कि बादलों की दस्तक से गर्मी से राहत मिली। मड़ाई का कार्य करीब-करीब खत्म हो चुका है, हालांकि मौसम में आए बदलाव से शादी-विवाह वाले परिवारों की चिंता जरूर बढ़ गई है। रात में अगर आंधी या बारिश हुई तो उनक ी तैयारी बिगड़ सकती है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि मई में बारिश होने की संभावना कम रहती है। मड़ाई का कार्य संपन्न हो चुका है, जिससे बारिश का कोई असर नहीं होगा। आंधी आने की आशंका जरूर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें