फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी आबादी से दौड़ा रहे हाईटेंशन तार, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। नगर के जाहिदपुर (नूरपुर) में घनी आबादी के बीच से विद्युत विभाग की ओर से हाईटेंशन विद्युत तार ,की लाइन को लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि विभाग लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। तार खींचने के लिए सर्वे के दौरान ही इससे अधिकारियों को आगाह किया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
इदरीस उर्फ कमालु ने बताया कि तार खींचे जाने के लिए महीनो पहले जब सर्वेक्षण किया जा रहा था तभी नागरिकों ने इसे खतरनाक बताते हुए किसी दूसरे और सुरक्षित रास्ते से तार खींचने की गुहार लगाई थी। लेकिन लोगों को डर और भय को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने गत दिनों खंभा गाड़कर मकानों से सटाकर तार भी खींच दिए। इसके बाद से लोगों में असंतोष के स्वर उठ रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह जन जीवन से खिलवाड़ है। अगर विद्युत विभाग नहीं चेता और इससे कोई दुर्घटना हुई तो विभाग के लोग ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्तीयाक, विनोद, गुड्डू, अब्दुल रज्जाक, मुजीब, गुड्डी देवी आदि ने डीएम से विद्युत तारों का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग के साथ- साथ इस समस्या से मुख्यमंत्री को भी पत्रक भेजा है। जिसमें खंभे और तारों को अविलंब हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें