फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई गौशाला के लिए सभी दें भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न संगठनों की बैठक में अस्थाई गोशला निर्माण को लेकर सहयोग मांगा गया। सबको इस पुनीत कार्य में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने कहा कि गोवंश की रक्षा और किसानों के फसलों का नुकसान रोकना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए गांव और नगरीय इलाकों में अस्थाई गोशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रशासन के अलावा इसमें भट्ठा संचालक, उद्यमी, लायंस क्लब समेत अन्य संगठनों के लोग भागीदारी देकर पुण्य कमाए। डीएम ने नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों, डीपीआरओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में लाउडस्पीकर, डुगडुगी आदि पिटवाकर लोगों को जागरूक करें। सभी से कहें कि छुट्टा मवेशियों को आश्रय स्थल तक पहुचाएं। तीनों एसडीएम से कहा कि कानूनगो, लेखपाल की मदद से चारागाह की सूची बीडीओ और पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराएं। एडीओ पंचायत, डीपीआरओ, डिप्टी सीवीओ और एसडीएम कार्यवाही को अंजाम दे। पंचायत घर, स्कूल में घूमंतू पशु, गौवंश बांधा हुआ नहीं दिखना चाहिए। मौके पर एसडीएम अमृता सिंह, यमुनाधर चौहान, कविता मीना, सीडीओ हरिशंकर सिंह, भोलानाथ शुक्ला, अब्दुल हादी, मिठाई लाल दूबे, अजय राय, महेश राय, राकेश तिवारी, संजय राय, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों तक योजनाओं का पहुंचे लाभ
अभोली। ग्रामोद्योग से ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय अभोली में मंगलवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब जन मानस तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुचे। इसके लिए अधिकारी आपके यहां आए हैं। उन्होंने शौचालय का समुचित प्रयोग करने के लिए लोगों से कहा। संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता मिशन के बारे में बताया। मौके पर उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह, अजय सिंह, मीना श्रीवास्तव, सरोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें