फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध में बसने लगी तंबुओ की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य सेमराध में तंबूओं की नगरी बसने लगी है। प्रथम स्नान पर्व 13 को होगा, जबकि कुछ विभागों की उदासीनता से तैयारी कच्छप गति से हो रही है। इसको लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों में नाराजगी है। दो से तीन दिन बाद कल्पवासी आने लगेंगे। अगर तैयारी नहीं रही तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गंगा तट पर स्थित सेमराध कल्पवास के आयोजन को लेकर एक जनवरी को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसद ने ध्वजारोहण और गंगापूजन कर कल्पवास का शुभारंभ किया। उसी दौरान डीएम ने लोक निर्माण, बिजली विभाग, गोपीगंज ईओ, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि था कि मकर संक्राति से कुछ दिन पूर्व सेमराध में सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए। डीएम के निर्देश के एक सप्ताह बाद भी तैयारी कच्छप गति से चल रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में चकर प्लेट तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक उसे बिछाया नहीं गया। इससे दूसरे विभाग को जरूरी सामान मेला क्षेत्र में ले जाने के लिए पसीने बहाने पड़ रहे हैं। स्वामी करुणा शंकर दास ने कहा कि विभागों की ऐसी उदासीनीता पूर्व में नहीं दिखी। डीएम के निर्देश के बाद भी अब तक कार्य तीव्र गति से नहीं हो रहा है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि कल्पवास मेले की तैयारी पर नजर रखी जा रही है। 14 जनवरी से पहले अगर किसी विभाग का कार्य अधूरा रहा तो कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि 14 जनवरी 1996 को ब्रह्मलीन स्वामी रामशंकर दास ने सेमराध कल्पवास की स्थापना की थी। 24वें वर्ष में पहुंचे कल्पवास का साल दर साल दायरा बढ़ रहा है। प्रयागराज नहीं पहुंचने वाले श्रद्धालु यहीं पर कल्पवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें