चौरी। नेताजी राज नारायण इंटर कॉलेज सरबतखानी में सोमवार को लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। समाज के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि सपा विधान परिषद सदस्य जगजीवन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विजय साहू ने राजनारायण औरपूर्व विधायक गिरजाशंकर पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर निर्वाण दिवस की शुरुआत की। इसके पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ ही अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राज नारायण जी का भारतीय राजनीति में सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना करने में बड़ा योगदान दिया है। भारतीय राजनीति 1970 -80 के दशक के बीच में जब भारतीय राजनीति का संक्रमण काल का और समुचित विपक्ष को समाप्त करने की साजिश हो रही थी तब राज नारायण जी ने भारतीय राजनैतिक योद्धाओं के साथ एक मजबूत विपक्ष खड़ा करने की भूमिका निभाई थी । भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव सराहनी रहा है। उन्होंने स्कूल के सभागार के लिए पांच लाख और शौचालय निर्माण के लिए एक लाख अनुदान दिया। पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जाहिद बेग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामरति बिंद, रामकिशोर बिंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, राजेश पाठक, धर्मेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य परमहंस सिंह, हरिओम साहू, राकेश पाठक, नन्हे सिंह, अशोक दुबे आदि रहे।