ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को नगर के वार्ड नंबर 10 स्थित पुरानी बाजार में सभासद मनोज कुमार गुप्ता की ओर से कैंप लगाया गया। इसमें नागरिकों को डस्टबिन बांटकर जहां स्वच्छता का संदेश दिया गया, वहीं आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड भी बांटा गया। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पंचायत ईओ राजेंद्र प्रसाद दूबे, चेयरमैन हीरालाल मौर्य, कमलेश चंद्र, सुनील, अखिलेश आदि रहे।