फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंधविश्वास के नाम पर दुष्कर्म करने के दोषी को 14 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय (प्रथम) सुबोध सिंह की अदालत ने प्रेतबाधा दूर करने (अंधविश्वास) के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने के दोषी को 14 साल कैद की सजा सुनाई। वहीं दोषी पर 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पाखंडी मोतीलाल चमार ने प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर पहले उनसे पैसे लिए और उसके बाद उनकी बेटी को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोषी मोतीलाल चमार निवासी कलिंजरा को युवती के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया। कोर्ट ने दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें