फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर बने 14 मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के कौलापुर (माधोपुर) गांव स्थित ठठेरिया तालाब पर बने 14 अस्थायी मकानों को शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी मकानों को जमींदोज कराया। नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

माधोपुर के ठठेरिया तालाब पर कुछ लोग अस्थायी मकान बनाकर रहते थे। कुछ ग्रामीणों ने कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश पर 13 जनवरी को तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव ने मौके का सत्यापन किया। इसमें पाया गया कि माधोपुर की आराजी नंबर 84, जो तालाब की भूमि है। उस पर अतिक्रमण किया गया है। नोटिस देने के बाद भी तालाब से कब्जा नहीं हटा। इसको संज्ञान में लेते हुए शनिवार को तहसीलदार मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जेसीबी से 14 अस्थायी मकानों को गिरवा दिया। टीम को देखकर कुछ लोगों ने स्वत: भी अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। तहसीलार ने बताया कि 12 भूमिहीनों को भूमि आवंटिन किया गया है। जहां पर वह मकान बनवा सकते हैं, जिन दो लोगों को आवंटन नहीं किया गया, उनके पास जमीन है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी केके सिंह, महिला थाना की गुलफिसा, कानूनगो अमरेश पांडे, बेलाल अहमद, रमाशंकर लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें