घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया बाजार में शुक्रवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से 14 मवेशी बरामद किया। इस दौरान तस्कर नायब अली और आसिम को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना पर औराई कोतवाल रामजी यादव और हेड कांस्टेबल अजय सिंह ने चेकिंग शुरू की तो बिहार से कानपुर जा रहे ट्रक में 14 भैंस क्रूरतापूर्ण तरीके से लादे गए थे। गौरतलब है कि वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिस पर तमाम प्रयास के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है।