फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोलप्लाजा के पास मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा के पास शनिवार को 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि वह कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़े-गले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से एक युवक विक्षिप्त अवस्था में टहल कर भीख मांगता रहता था, लेकिन दो-तीन दिनों से वह नहीं दिखा तो लोग यह समझ लिए कि टहलते हुए किसी दूसरे बाजार की ओर निकल गया होगा। शनिवार को एक कमरे में शव मिलने से लोग अचंभित हो गए। एसआई ध्रुव तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें