फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन के बाद भी 15 केंद्रों पर नहीं शुरू हो सकी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं की खरीद तेज करने के लिए विपणन विभाग भले जोर लगा रहा हो, लेकिन गति नहीं बढ़ पाई है। हालांकि केंद्र प्रभारी किसानों से बात करके खरीद तेज करने में जुटे हैं। अब तक 1300 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। 60 फीसदी के करीब अभी गेहूं की कटाई भी बाकी है। उधर, एक अप्रैल से खरीद शुरू हुई है। लेकिन बुधवार तक 15 केंद्रों पर एक छटांक भी खरीद नहीं हो सकी। शासन स्तर से घोषित समर्थन मूल्य 2015 रुपये में गेहूं की खरीद कराने के लिए विपणन विभाग ने 26 केंद्रों का निर्धारण किया है। शुरुआत के पांच दिनों तक किसी भी केंद्र पर बोहनी न होने से 37 हजार एमटी का लक्ष्य पूरा करना विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण लगने लगा। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे अधिक खरीदारी राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर नौ सौ क्विंटल और शेष गोपीगंज-ककराही मंडी परिषद, सुरियावां, रमईपुर, उगापुर-समधा, भदोही केंद्र पर हुई है। 15 अप्रैल के बाद से बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दूसरे कांटे का इंतजाम कर लिया गया है। अब तक 38 सौ किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। बताया कि अभी 26 में से 15 केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी हे। यहां किसानों का इंतजार हो रहा है, किसान जैसे ही जाएंगे खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

बैंक खाते का ईकेवाईसी जरूरी
ज्ञानपुर। क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य गेहूं की तौल कराने वाले किसानों को विपणन विभाग ने आगाह किया है कि जब तक एनपीआरसी पोर्टल पर बैंक खाते की ईकेवाईसी नहीं होगी तब तक सत्यापन कराने वालों का भी फिंगर मैच ई-पास मशीनों से नहीं होगा। पूर्व के दिनों में यह व्यवस्था न होने के कारण ही ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत हो रही थी। तौल कराने से पहले बैंक खाते का ईकेवाईसी कराना समझदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें