फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 13 फीट लंबे अजगर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही रेंज के खमेईपुर गांव में बुधवार को घंटों की मशक्कत कर 13 फीट लंबे अजगर को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को औराई गंगा किनारे छोड़ा।
विज्ञापन

खेमईपुर गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह तालाब किनारे अजगर को देख दंग रह गए। अजगर का विकराल रूप देखकर ग्रामीण दहशत में रहे। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम जब गांव में पहुंची तो अजगर तालाब के किनारे पेड़ पर बैठा था। वन विभाग के अनुसार रेस्क्यू के दौरान अजगर शिकार करने के चक्कर में नीचे गिर गया। जिसके बाद वह दोबारा पेड़ पर नहीं चढ़ सका। भदोही रेंजर आलोक रंजन के नेतृत्व में टीम ने घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे औराई गंगा किनारे छोड़ दिया गया। टीम में अजय यादव, धनंजय यादव, दिलीप, शिवलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें