फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1230 बुजुर्ग-दिव्यांगजनों के घर-घर मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें चरण के मतदान की शुरूआत जिले में पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुकी है। चुनाव ड्यूटी में लगे 2344 मतदान कार्मिक अपना वोट डाल चुके हैं। अब 1230 दिव्यांगजन और 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मतदान कराने के लिए बुधवार को 79 पोलिंग पार्टियां घर-घर जाएंगी। अभियान में छूटे मतदाताओं के घर तीन मार्च को पोलिंग पार्टियां पहुंचेंगी।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। कुल 1375 बूथों पर होने वाले मतदान की तैयारी करीब-करीब अंतिम चरण में पहुंच गई है। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों का मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा चुका है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अबकी बार दिव्यांगजनों और 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर पर ही मताधिकार के प्रयोग की सुविधा दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से 79 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जो दो मार्च को चिह्नित दिव्यांगजनों और बुजुुर्गों के घर मतदान कराने के लिए पहुंचेंगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 80 साल से अधिक उम्र के मात्र 640 और 590 दिव्यांगजनों ने ही मतदान के लिए निर्धारित प्रारूप में फार्म भरा है, जबकि 12 हजार 629 दिव्यांगजन और 19 हजार 237 बुजुर्ग मतदाता बूथों पर मतदान करने जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घर से मतदान करने वाले दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के घर पोलिंग पार्टियां दो मार्च को जाएंगी। जिन लोगों ने फार्म नहीं भरे हैं, वे सात मार्च को बूथों पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्र पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर आदि की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप भी बनाया गया है। किसी भी दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दो मार्च को जहां टीम नहीं पहुंचेगी, वहां तीन मार्च तक पहुंचकर मतदान कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें