विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने की मुहिम में प्रशासन और पुलिस लगातार सख्ती बरत रहा है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को चार लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवराम यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, ओम प्रकाश और सिद्धार्थ यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। पुलिस डेढ़ महीने में विभिन्न मामलों में आरोपी तीन लोगों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है और 50 से अधिक के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई है।