चौरी। थाना क्षेत्र के वेदमनपुर गांव निवासी और प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल कुमार चौहान (32) की मौत शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में हो गई। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के अनिल चौहान मकान निर्माण और ठेकेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में प्रधान पद के प्रत्याशी थे। शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए। जहां अस्पताल प्रबंध तंत्र ने आक्सीजन की कमी बताकर भर्ती करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक एक-दूसरे अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद किसी दूसरे निजी अस्पताल भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो पुत्र, एक एक पुत्री, पत्नी रेनू देवी समेत पूरा परिवार मौत के सदमे में रहा। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के कारण मौत हुई, हालांकि जांच न होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका।