फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार:प्रसपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊंज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की रविवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दशरथ यादव के आवास पर हुई बैठक में सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। कहा गया कि सरकार अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर के महासचिव रेहान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून बेपटरी हो गया है। सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। कहा कि जब घटनाएं होती हैं तब जिला प्रशासन कागजी कार्रवाई कर शांत हो जाता है। जनता सब समझ चुकी है,आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश सरकार को करारा जवाब मिलेगा। इस मौके पर रामलाल यादव, बंशीधर तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, राजमणि यादव, मनोज तिवारी, अकबर अली, सुरेंद्र पांडेय, जिलाजीत वागले, दिलदार अली, रामराज, चंद्रकुमार, लालचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें