फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया फाइलेरिया दिवस का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रविवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इससे बचाव और दवा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया रोग बुचेरिया ब्रेम्फोफ्टाई नामक एक परजीवी से होता है। यह रोग मादा क्यूलेक्स फटीगंस मच्छर के काटने से फैलता है। जिससे यह परजीवी खून में प्रवेश करने के बाद लिम्फेटिक सिस्टम में आकर उसे ब्लॉक कर देता है। इससे मनुष्य के हाथ- पैर समेत अन्य प्रभावी अंगों में सुजन आने लगती है। उन्होंने बताया की गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तिओं को छोड़कर दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फाइलेरिया की बीमारी से बचाने के लिए डीईसी एंव एलबेंडाजॉल की निश्चित खुराक का सेवन कराना बेहद जरूरी होता है। इस मौके पर डॉ. एचके त्रिपाठी, डॉ. जेपी सिंह, अनिल दूबे, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें