फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कलाकृतियां और स्टॉल ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ज्ञानपुर कैंडिड संस्थान में सोमवार को बाल मेला और आर्ट एंड क्राफ्ट गैिलेरी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। स्कूल की ओर से बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन किया जाता है। इसके बाद बच्चों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। मेले में बच्चों की ओर से स्वादिष्ट व्यंजन एवं खेल के कुल 17 स्टॉल लगाए गए। बच्चों संग अभिभावक और अतिथियों ने लुत्फ उठाया। इसके पूर्व विद्यालय की ओर से कराए गए रंगोली, मेहंदी, ड्राइंग, क्राफ्ट स्पोटिंग, ड्रेस प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम,
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय एवं तृतीय स्थान के होनहारों को प्रधानाचार्य आरएस खानने पुरस्कृत किया। मौके पर इरशाद खान, प्रबंधक मो. आसिफ खान, शाहिद खान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सगीर हसन खान, डॉ. प्रभात वर्मा, शिव रतन श्रीवास्तव ,अनिल, राजेंद्र प्रसाद , दिनेश कुमार मौर्य, विनीता श्रीवास्तव, आशीष उपाध्याय, पूजा सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव, विनय दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें