ज्ञानपुर। सीखापुर वेलफेयर रेजिडेंट एसोसिएशन और मिशन शक्ति की ओर से वर्ष के आखिरी दिन सोमवार को मुख़र्जी पार्क में निबंध, चित्रकला और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णावतार राही, मिश्री लाल सेठ, हमार भदोही से संजय श्रीवास्तव, कवि अनिल शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश पाठक, विनीत श्रीवास्तव, डॉ. धीरज शुक्ल आदि ने एक से बढ़कर एक कविताएं और साहित्य गीत प्रस्तुत किया। कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला बनाई। संचालन ललित पांडेय और राकेश चन्द्र पांडेय ने किया। चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम की संयोजक श्रेया मालवीय ने आभार जताया।