ज्ञानपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पुरानी तहसील के समीप कार्यालय में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी समेत 12 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रक्तदान जैसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर लोग शामिल हों। आपके रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है।
इस दौरान 18 मार्च 2021 को रक्तदान करने वाले मनीष सिंह, हरीकिशन शुक्ला, आदर्श कुमार सिंह, शिवम दूबे, आदर्श सिंह, संदेश सिंह, मुराली लाल यादव, माया त्रिपाठी, मृत्युंजन गुप्ता, कमलेश गुप्ता, ऋषभ तिवारी, विशाल तिवारी, अदय श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, किशन कुमार गुप्ता, नमन दूबे को डीएम ने प्रमाणपत्र दिया। डीएम के अलावा कमल कुमार, शाहिद खान, सूरज गुप्ता, हरिपूजन यादव, हरिकिशन शुक्ला, अरुण कुमार, इसरत अली, भानू प्रकाश मौर्य, अनिल सोनी, मो. आसिफ खान, गौरव चौहान, स्वेता सिंह ने रक्तदान किया।
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि 18 साल से ऊपर और 65 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के समय रक्तदाता का हीमोग्लोबीन 12.5 ग्राम से कम न रहे। शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए। इस अवसर पर भारतेंदु द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद भट्टाचार्य आदि रहे।