रेस्कूय के बाद अजगर को लेकर जाते वनकर्मी। स्रोत वन विभाग
सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के बारीपुर ऊपरवार गांव के पास रविवार को वनकर्मियों ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को मिर्जापुर के मड़िहान जंगल में छोड़ा गया। तीन घंटे तक रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़ा गया।
ऊपरवार गांव के पासवान, ठाकुर बस्ती के पास तालाब में ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे। उसी में एक 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। औराई के रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मी राकेश यादव और मनीष को मौके पर भेजा गया। अजगर का रेक्स्यू किया गया। उसे मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया।