सेवा संकल्प अभियान के तहत अभोली में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार। स्रोत स्वयं
अभोली। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को अभोली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ ही लोगों को किसानों से संबंधित योजनाओं, बिजली विभाग की योजनाओं, जल संरक्षण, उज्ज्वला योजना, महिला सुरक्षा और आधुनिक शहर की परिकल्पना से जुड़े विषयों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बिजली विभाग से संबंधित योजनाओं, बिजली की बचत और सुरक्षित तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने का संदेश भी दिया गया। जल संरक्षण को लेकर कलाकारों ने पानी की बर्बादी रोकने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने की अपील की। वहीं आधुनिक शहर की परिकल्पना के तहत स्वच्छता, बेहतर सुविधाओं, व्यवस्थित यातायात और विकास कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नाटक में महिला शक्ति, पुलिस प्रशासन और उज्ज्वला योजना से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। वहीं आतंकवादी घटनाओं आदि का हवाला देते हुए सार्वजनिक स्थानों और रेलवे स्टेशन पर सतर्क रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, अभोली मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अभयराज, विजय प्रताप सिंह, कमलेश, महेश, लालचंद, जयशंकर, अवधेश शुक्ला, रविंदु सेठ और जयेन्द्र शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।