सुरियावां। थानाक्षेत्र के कनकपुर मड़ई गांव में शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग के छापा मारकर में 1184 लीटर अवैध शराब और 600 लीटर शराब बनाने का केमिकल बरामद किया था। जिसकी कीमत दो लाख 30 हजार बताई गई, हालांकि पुलिस की कुल बरामदगी 36 लाख की रही।
रविवार को सुरियावां थाने में एसपी रामबदन सिंह पत्रकारों से रूबरू होकर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए हर थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारकर 1184 लीटर शराब, 600 लीटर ओपी केमिकल, छह हजार खाली शीशी और ढक्कन, शराब बनाने में संलिप्त तीन आरोपी विकास सोनकर निवासी चील्ह मिर्जापुर, दिनेश सिंह निवासी कनकपुर, पवन दूबे निवासी कुसौड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि वह फैक्टरी से बनी शराब भदोही के एक पार्टी को देने के लिए जा रहा था कि रास्ते में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
एसपी ने बताया कि दो लाख 30 हजार की शराब, 13 लाख की स्कार्पियो, दो लाख की दो मोटरसाइकिल, चार लाख का एक ट्रैक्टर, अन्य उपकरण समेत कुल 36 लाख का सामान बरामद हुआ।