फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल में पुलकित शुभम जिले के टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) दसवीं का रिजल्ट सोमवार को दोपहर तीन बजे जारी हो गया। इसमें भदोही के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के पुलकित शुभम ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर के पंकज कुमार 97.4 फीसद के साथ, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की निधि शुक्ला 97 और जवाहर नवोदय के रोहित यादव ने 97 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी की निगाहें हाईस्कूल के रिजल्ट पर रही। रविवार को रिजल्ट घोषित होने के बजाए सोमवार को दोपहर बाद जारी किया गया। इसमें भदोही के ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के पुलकित शुभम ने 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की अंशिका सिंह 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की अंशिता शाह ने 96.4 फीसदी, काजल सुराना 96.4, वंश सुनेजा 96.2, आकाश उपाध्याय 96 प्रतिशत, अभय दूबे 95.8 प्रतिशत, आरुषि पुरोहित 95.8, प्रियांश सिंह 95.4 और गौरव उपाध्याय ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। स्कूल के 22 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में निधि शुक्ला ने 97 प्रतिशत, दिव्या मिश्रा ने 96.5 प्रतिशत, अमन अंसारी ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम से लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा स्कूल में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में रोहित यादव को 97 प्रतिशत, अनंत कुमार को 96.36 और शाश्वत को 96.20 प्रतिशत अंक मिले। प्रधानाचार्य साहब सिंह ने कहा कि सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। जंगीगंज के मैलौना जंगीगंज जयराजी देवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के छात्र आर्यन दुबे 96 फ़ीसद, अजीत कुमार 93 फ़ीसद,श्रेया अग्रहरी 92 फ़ीसद अंक प्राप्त कर स्कूल में अव्वल रहे। प्रबंधक राजबली मिश्र, निदेशक अजय मिश्र और प्रिंसिपल एंटोनियो ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। बिट्ठलपुर छतमी स्थित ओम पब्लिक स्कूल में अमन मिश्र 94.6, आर्या मिश्रा 93.8, सौम्या पांडेय 93.4, दीपक तिवारी 92.2, पवन शुक्ल 91.8, वैभव शुक्ल 91.8, अनुष्का 91 फ़ीसद अंक पाकर स्कूल में आगे रहे। प्रबंधक डॉ. अभय कुमार मिश्र प्रधानाचार्य एसडी त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों की सफलता सराहनीय रही। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर के भाष्कर यादव ने 93.8 प्रतिशत, शिवेंद्र त्रिपाठी ने 92.2 प्रतिशत ओर नीरज श्रीवास्तव ने 93 फीसदी अंक हासिल किया। मदर हलीमा की तस्मिया सानी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। वाईएम कान्वेंट स्कूल ज्ञानपुर में सत्यम गिरी 92.2 फीसदी, करण जायसवाल ने 89.8 फीसदी अंक हासिल किया। बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल सूफीनगर की छात्रा जान्हवी जायसवाल ने 95 फीसदी, आदर्श चौबे ने 94.20 प्रतिशत, आकाश कुमार यादव ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें