फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा मतगणनास्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मतगणना को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। 23 मई को मतगणना स्थल त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही सिविल पुलिस और पीएसी के जवानसुरक्षा में तैनात रहेंगे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बिना पास के परिसर में किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञानपुर और औराई विधानसभाओं की मतगणना 30 चक्र में जबकि भदोही की मतगणना 34 चक्र में की जाएगी।
विज्ञापन

देश भर में सात चरणों में होने वाले चुनाव के छठवें चरण में 12 मई को भदोही सीट के लिए मतदान हुआ था। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं। मतगणना के दिन कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर को अभेद्य बनाया जा रहा है। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। मतगणना स्थल के अंदर मतगणना में लगने वाले सुपरवाइजर, आब्जर्वर और सहायक ही रहेंगे, जबकि वहां लगी जाली के समीप प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। मतगणना स्थल को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। करीब 700 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीनों क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक भी मौजूद रहेंगे। 23 मई को सुबह पांच बजे से मतगणना संपन्न होने तक बिना पास के किसी को कलेक्ट्रेट परिसर में नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि ज्ञानपुर, औराई विधानसभा की 30 और भदोही विधानसभा की गणना 34 चक्रो में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें