फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें चरण के चुनाव के लिए फोर्स रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सातवें चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को पुलिस बनारस और मऊ जिलों के लिए रवाना की गई। इसके निमित्त पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मियों को मतदान के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने और किसी का आतिथ्य स्वीकार न करने की नसीहत दी। कहा कि पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

छह चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद अब सातवें और अंतिम चरण के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस बल को चुनाव वाले जिलों में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले से 237 पुलिस के जवानों को बनारस भेजा गया। यह टुकड़ी मऊ में चुनाव और मिर्जापुर में पीएम के आगमन के मद्देनजर वीआईपी ड्यूटी भी करेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने पुलिस कर्मियों को मतदान के दौरान ड्यूटी के मानदंड समझाते हुए कहा कि किसी भी तरह का आतिथ्य न स्वीकार करें। साथ ही पोलिंग पार्टी की सुरक्षा करें। बस में जाएं और मतदान केंद्रों पर सतर्क निगहबानी करें। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बनारस और मऊ में सातवें चरण का मतदान कराने के लिए जिले से 237 पुलिस के जवान रवाना हुए हैं। उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। यही जवान मिर्जापुर में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर वीआईपी ड्यूटी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें