फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करे योगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनों गांव के स्कूली वैन हादसे को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री को बर्खास्त करने और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार को 10 से 15 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके बाद दिवंगत बच्चों के घर जाकर परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पत्रक में कहा कि जिले में पहले से ही एलपीजी से वाहन चलाए जा रहे थे और अवैध स्कूल संचालित थे। पूर्व में ही कार्रवाई की गई होती तो ऐसी घटना नहीं होती। लखनऊ से लेकर जिले स्तर पर हो रही कमीशनखोरी के चलते ऐसी घटनाएं होती है। दो साल पहले कैयरमऊ में आठ बच्चों की मौत के बाद भी प्रशासन से लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई और लखनो जैसी घटना हो गई। प्रकरण में जो भी अधिकारी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बेसिक शिक्षा और परिवहन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग के साथ मृत बच्चों के परिजनों को 20 लाख के साथ नौकरी और घायलों को 10 लाख की सरकारी मदद देने की मांग की गई। इस अवसर पर मौके पर नरेश मिश्रा, अशोक यादव, राजीव पाल, महेंद्र पाल, दयाशंकर, संदीप यादव, शिवशंकर, मुमताज, इमरान, निसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें