फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नान इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 27 दिसंबर से 13 जनवरी तक पैसेंजर समेत कुछ ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं ज्यादातर ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पूर्व जानकारी न होने से बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचे कई यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक महानंदा ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ज्ञानपुर रोड स्टेशन से होकर प्रयागराज से मंडुआडीह और मंडुआडीह से प्रयागराज के बीच चलने वाली 55126, 55128, 55127 और 55129 पैसेंजर ट्रेनें 13 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। वहीं जय नगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का 30 दिसंबर से 12 जनवरी तक के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि पटना-सिकंदराबाद, उधना-दानापुर एक्सप्रेस और रांची-कुर्ला एक्सप्रेस का भी रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें