फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/चौरी। रविवार को दो थाना क्षेत्रों के तीन स्थानों पर पुरानी रंजिश, भूमि विवाद और शराब के नशे को लेकर मारपीट हो जाने से महिला समेत 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज सरकारी अस्पतालों में कराया गया। पहली घटना चौरी थाना क्षेत्र के मनापुर में हुई जहां शराब के नशे में धुत होकर पट्टीदार ने अमृता देवी (45) को मारपीट कर घायल दिया। महिला ने नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मनबढ़ पट्टीदार शराब के नशे में होकर आए दिन इस तरह की घटना करता है मारपीट में हजारों रुपये के दो मोबाइल भी टूट गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई गांव में आभूषण के लेन-देन को लेकर मारपीट हो जाने से सुनीता देवी (40), सीता देवी (45), सपना देवी सरोज (21) घायल हो गईं। तीसरी घटना गोपीगंज के दानीपट्टी-डुहिया गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुई जिसमें एक पक्ष से जयमाला देवी (45), विकास शर्मा (31)8, बृजेश शर्मा (22) और दूसरे पक्ष से राजन शर्मा (48), विश्वास शर्मा (23), राजू शर्मा (35), खुशी शर्मा (13) घायल हुई। तीनों मामलों में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें