गोपीगंज/मोढ़। रविवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मोढ़ चौकी क्षेत्र के लालीपुर निवासी अताउल्ला अंसारी (62) स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर हरीपट्टी रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। चौकी प्रभारी सुनील यादव ने मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मौत हो गई।
इसी तरह गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग-पड़ाव के पास बाइक से गिरकर अनिल यादव (32), सुमन देवी (28) और एक वर्षीय पुत्र घायल हो गए। बताते हैं कि अनिल तीनों को बाइक पर बैठाकर घर की ओर जा रहे थे कि सर्विसलेन की खराबी के कारण गिर कर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।