फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो बाइक की टक्कर में 10 वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के मनीपुर गांव के पास रविवार शाम करीब आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दुगुना निवासी 10 वीं के छात्र किशन कुमार यादव (15) की मौत हो गई। मृतक लवकुश इंटर मीडिएट काॅलेज सीतामढ़ी में पढ़ता था।
विज्ञापन

रविवार शाम को किशन बाइक से किसी काम से कटरा बाजार जा रहा था। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर अभी वह मनीपुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे किशन को गंभीर चोटें आई। जबकि दूसरी बाइक सवारों को मामूली चोटें आई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन तत्काल डीघ सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र का अंतिम संस्कार सोमवार को दुगुना गंगा पर किया गया। मां मंजू देवी सहित परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। खबर मिलने पर विद्यालय मेें शिक्षक जयप्रकाश विश्वकर्मा समेत अन्य ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें