फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माले का तीन दिवसीय धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने गुरुवार से तहसील में अनवरत तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया। प्रदर्शन में नेताओं ने गरीबों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने तथा पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। सभा में लोगों ने कहा कि भूमाफियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस भी गरीबों का ही उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर जब से भाजपा काबिज हुई है, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गरीबों की थाने में सुनवाई नहीं होती। केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार समाप्त करने के नारे का मखौल उड़ाते हुए वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार और बढ़ गया। आय और जाति प्रमाण पत्र भी बगैर सुविधा शुल्क के बगैर नहीं बन पाता। इसके चलते गरीबों की योजनाओं में बंदरबांट बढ़ गया है।
राज्य में अराजकता, हत्या, लूट, बलात्कार छिनैती आदि घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया गया। यह धरना 17 नवंबर को उपजिलाधिकारी को पत्रक देने के साथ समापन होगा। महिलाएं भी धरने में शामिल हैं। इस दौरान डा. उमाशंकर यादव, धर्मराज गौतम, राजनाथ गौतम, राजभान गौतम, गिरधारी लाल गौतम, विनोद उपाध्याय, लालमनि, दयाशंकर, विजय शंकर, कबूतरा देवी, जड़ावती देवी, अनीता, पार्वती देवी, नीता देवी, कुमारी देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें