फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत में 22.45 लाख की हो चुकी है आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भाजपा आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग की बैठक में बताया गया कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की आर्थिक सहायता पर संतोष जताया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि अब तक तीनों तहसीलों में बारिश से हुई क्षति के लिए 548 लोगों को 22.45 लाख की राशि वितरित की गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने गरीबों और प्रभावितों की सहायता के लिए भरसक प्रयास किए हैं। भाजपा आपदा राहत सेवाएं विभाग जिला इकाई की ओर से किए गए प्रयास संतोषाजनक हैं। भाजपा आपदा राहत एवं सेवाएं विभाग के क्षेत्रीय सहसंयोजक गोवर्धन राय ने बताया कि ज्ञानपुर ब्लाक के 884 मकान गिरे थे। जिसमें 9.68 लाख, भदोही ब्लाक के 816 मकान गिरे थे, जिसमें 4.26 लाख और औराई ब्लॉक के 357 पीड़ितों को मकान गिरने के बदले 8.51 लाख बतौर क्षतिपूर्ति उनके खातों में भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में केंद्र सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की भी चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों की ओर से की जा रही हीलाहवाली की शिकायत भी जिला नेतृत्व से की गई। बैठक में प्रभात श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, वीरेंद्र शुक्ल, आशुतोष पांडेय, रोहित पांडेय, अशोक पाठक, सुरेश दूबे, बबलू दूबे, रवींद्र दूबे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें